होली की पावन बेला पर
लोगों ने प्रेम रंग बरसाया ,
हर कटुता को त्याग
प्रेम - सौहार्द को गले लगाया ,
जीवन के अवगुण को त्याग
गुणवान जीवन को अपनाया ,
होली की पावन बेला पर
लोगों ने प्रेम रंग बरसाया ,
धर्म - जाति ,ऊँच -नीच के भेद को बिसार
लोगो ने होली धर्म अपनाया
पावन वसुन्धरा को प्रेम रंग में
पुनः लोगो नहलाया ,
होली की पावन बेला पर
लोगों ने प्रेम रंग बरसाया ,
बरसों से प्रेम ऋतु से तरस रही
इस धरा में प्रेम ऋतु वापस आया
फ़ागुन के इस त्यौहार ने
मन में प्रेम का अगन जलाया
होली की पावन बेला पर
लोगों ने प्रेम रंग बरसाया ,
फाग की इस मधुरता में
भारत हुआ लीन
प्रेम रंग में भारतवासी
आज हुआ विलीन ,
होली की पावन बेला पर
लोगों ने प्रेम रंग बरसाया
अभय मिश्र "आज़ाद "
लोगों ने प्रेम रंग बरसाया ,
हर कटुता को त्याग
प्रेम - सौहार्द को गले लगाया ,
जीवन के अवगुण को त्याग
गुणवान जीवन को अपनाया ,
होली की पावन बेला पर
लोगों ने प्रेम रंग बरसाया ,
धर्म - जाति ,ऊँच -नीच के भेद को बिसार
लोगो ने होली धर्म अपनाया
पावन वसुन्धरा को प्रेम रंग में
पुनः लोगो नहलाया ,
होली की पावन बेला पर
लोगों ने प्रेम रंग बरसाया ,
बरसों से प्रेम ऋतु से तरस रही
इस धरा में प्रेम ऋतु वापस आया
फ़ागुन के इस त्यौहार ने
मन में प्रेम का अगन जलाया
होली की पावन बेला पर
लोगों ने प्रेम रंग बरसाया ,
फाग की इस मधुरता में
भारत हुआ लीन
प्रेम रंग में भारतवासी
आज हुआ विलीन ,
होली की पावन बेला पर
लोगों ने प्रेम रंग बरसाया
अभय मिश्र "आज़ाद "
No comments:
Post a Comment